इस क्रम में तेज रफ्तार हाइवा ने दोनों भाइयों रौंद डाला, जिससे उनकी मृत्यु हो गई.
दोनों भाई में एक गौतम कुमार पहाड़ खदान में वाहन चालक का कार्य करता था, जिसे दूसरे भाई रौशन कुमार उसे वहां पहुंचाने जा रहा था. घटना की सूचना के बाद परिवार वाले अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया है.सड़क दुर्घटना को लेकर चंदौती थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि घटना आज रविवार की सुबह की है. बाइक सवार दोनों गया की तरफ आ रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुआ है. दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फरार हाइवा की तलाश में पुलिस लगी है. वहीं, आगे की कार्रवाई की जा रही है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार