अन्य 71 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को जिला मुख्यालयों में प्रभारी मंत्रियों द्वारा नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है.
बता दें कि नवंबर महीने में 1 लाख 20 हजार नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया था. वह सब बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले चरण में कामयाब हुए अभ्यर्थी थे. 3 महीने के भीतर 2 लाख 16 हजार नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने वाला पूरे देश में बिहार पहला राज्य होगा. वहीं, इस समारोह में सीएम नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव मंच पर आए थे. इसके साथ ही कई वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे. हालांकि इस प्रोग्राम को लेकर शहर में कई पोस्टर भी लगाए गए थे, जिसमें सीएम नीतीश कुमार की ही पिक्चर थी. तेजस्वी की पिक्चर नहीं दिख रही थी. इस पर राजनीति पर राजनीति जिक्रबाजी भी प्रारंभ हो गई.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार