उन्होंने अतिपिछड़ों के लिए अलग से आरक्षण की व्यवस्था की.
उन्होंने पहली बार महिलाओं के लिए तीन प्रतिशत का आरक्षण दिया. ऊंची जाति के गरीब लोगों के लिए तीन प्रतिशत का आरक्षण दिया. आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊंची जाति के गरीब लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर कर्पूरी ठाकुर की परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य किया है.
उन्होंने बोला कि कर्पूरी ठाकुर ने तीन प्रतिशत का आरक्षण सभी वर्गों की महिलाओं के लिए दिया था. नरेंद्र मोदी ने उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 33 प्रतिशत के आरक्षण का संविधान संशोधन विधेयक पारित कराया. देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं. बिहार में 36 प्रतिशत अतिपिछड़ों की जो आबादी है उसको सम्मानित करने का कार्य किया है. कर्पूरी ठाकुर पूरी जिंदगी कांग्रेस के विरुद्ध लड़ते रहे और आज लालू-नीतीश कांग्रेस की गोद में जाकर बैठे हैं.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार