घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कोढ़ा थानाध्यक्ष आलोक राय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे.
घटना को लेकर परिवार वालों से पूछताछ की. परिवार वालों ने गांव के ही कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं. इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा. पुलिस ने इस मामले में जांच प्रारंभ कर दी है.इस घटना को लेकर कोढ़ा थानाध्यक्ष आलोक राय ने बताया कि प्रेम प्रसंग के कारण कत्ल की बात बोली जा रही है. मृतक के परिवार वालों के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. उधर घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार