एक्स पर पप्पू यादव ने लिखा कि 'कार्यकाल लंबा नहीं किरदार बड़ा होना चाहिए.
कर्पूरी ठाकुर सवा दो वर्ष, शेरशाह सूरी सवा चार वर्ष, पद पर रहे, पर क़द कितना बड़ा है, विरोधी भी श्रद्धा से झुक जाते हैं, नीति, सिद्धांत, ईमान बेच दो दशक पद पर रह कर क्या पाया? किरदार बेच ज़िल्लत पाया, अपने नाम को एक नया गाली बनाया.'
नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने की खबर पर पप्पू यादव सहित आरजेडी के कई विधायक और नेता विरोध कर रहे हैं. आरजेडी के दिनारा विधानसभा के विधायक विजय कुमार मंडल ने बोला है कि नीतीश कुमार जब महागठबंधन से मुख्यमंत्री बने थे उसी समय से हम लोग बोल रहे थे कि वह रहने वाले नहीं हैं. वह किसी के प्रति वफादार है ही नहीं. वे शरद यादव के नहीं हुए, आनंद मोहन के नहीं हुए, शकुनी चौधरी के नहीं हुए, प्रभुनाथ सिंह के नहीं हुए. महागठबंधन में सम्मिलित होने वक्त हमारी पार्टी से कुछ चूक हुई थी. उन्होंने बोला कि कर्पूरी ठाकुर का कोई सबसे बड़ा विरोधी है तो वह नीतीश कुमार है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार