शीतलहर की सीमा 15 जनवरी से आगे भी बढ़ सकती है.
17 जनवरी को दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है.शीतलहर की शुरुआत बीते गुरुवार (11 जनवरी) से ही राज्य में देखने को मिली और प्रदेश के कई जिलों के टेंपेरेचर में काफी गिरावट दर्ज की गई. बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को अधिकतम टेंपेरेचर में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. गुरुवार को भागलपुर के सबौर में सबसे अधिक 23 डिग्री सेल्सियस टेंपेरेचर दर्ज किया गया. सबसे कम अधिकतम टेंपेरेचर समस्तीपुर के पूसा में 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा.राजधानी पटना में बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को 3.9 डिग्री की गिरावट के साथ टेंपेरेचर 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम टेंपेरेचर गुरुवार को भागलपुर के सबौर में 8 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य के औसत अधिकतम टेंपेरेचर की बात करें तो गुरुवार को उत्तर बिहार में 17 डिग्री के करीब रहा तो दक्षिण बिहार में 20 डिग्री के करीब रहा.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार