बिहार में मिड डे मील खाने से 100 से अधिक बच्चे बीमार, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
0Mithla hindi newsFebruary 05, 2024
संवाद
बिहार के बगहा में मिड डे मील खाने से सैकड़ों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है. फिलहाल सभी बच्चों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसकी जानकारी मिलने के बाद अभिभावकों के बीच अफरा-तफरी मची हुई है. इस घटना के बाद एक बार फिर खाने की सप्लाई करने वाले एनजीओ पर सवाल उठने लगे हैं.बताया जा रहा है कि सोमवार को सभी बच्चे लंच में खाना खाया था. इसके तुरंत बाद सभी की तबियत बिगड़ने लगी. आनन फानन में बच्चों के परिजनों को इसकी सूचना दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों और शिक्षकों के द्वारा बच्चों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है.बच्चों ने बताया कि ”विद्यालय में खाना बना था. उन्होंने सब्जी खाई तो उसमें से किरासन तेल जैसा स्वाद आ रहा था. खाना खाने के बाद पेट में दर्द शुरू हुआ और फिर उल्टियां शुरू हो गईं.” जिसके बाद कुछ बच्चों को रामनगर उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. अधिकांश बच्चे बगहा अनुमंडल अस्पताल में इलजारत हैं. डॉक्टर के अनुसार 90 बच्चों को यहां भर्ती कराया गया है. फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं.
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज