उपचार के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई.
इस संबंध में रोहतास के सिविल सर्जन डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि कोविड जांच कराने के बाद बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. हालांकि बच्चे की मृत्यु कैसे हुई है? इसकी जांच की जा रही है. गांव में मेडिकल टीम भेजी गई है. उन्होंने बोला कि वह मानते हैं कि बच्चा कोविड पॉजिटिव था, लेकिन उसकी मृत्यु क्या कोविड से हुई है? इसकी जांच की जाएगी. इसके बाद ही कुछ स्पष्ट बोला जा सकता है.सिविल सर्जन केएन तिवारी ने बोला है कि गांव में मेडिकल टीम भेजकर परिवार के सभी सदस्यों और ग्रामीणों की कोरोना जांच कराई जा रही है. बता दें बच्चा अपने माता-पिता और एक बहन के साथ अपने पैतृक गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली से आया था. इस घटना के बाद गांव के लोग भी सदमे में हैं.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार