औरंगाबाद में राहुल गांधी का भव्य स्वागत करेगी बिहार की जनता: शकील अहमद खां
0Mithla hindi newsFebruary 14, 2024
संवाद
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खरगे बिहार के दौरे पर आने वाले हैं। राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से बिहार के औरंगाबाद पहुंचेंगे। राहुल के दौरे को भव्य बनाने के लिए कांग्रेस की बिहार ईकाई तैयारी में जुटी है। कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खां ने कहा कि राहुल गांधी का ऐसा अंदाज होता है कि जनता उनसे सीधे कनेक्ट होती है। राहुल गांधी को लोग सुनना चाहते हैं। वह जनता के साथ संवाद करते हैं। शकील अहमद ने कहा कि राहुल की मौजूदगी में बिहार में इंडिया गठबंधन के तमाम नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए 200 सीटों के अंदर सिमट जाएगी।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
जुड़ने के लिए संपर्क करें
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
22 जुलाई2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 2265296से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज