बिहार का गौरव धूप घड़ी की सुई को चोरों ने चोरी की अब जल्द स्थापित की जाएगी
0Mithla hindi newsFebruary 26, 2024
संवाद
बिहार का गौरव अंग्रेजों के समय के प्राचीन ऐतिहासिक 1971 ई0 के धूप घड़ी को सिंचाई विभाग द्वारा बहुत ही जल्द स्थापित कर पर्यटकों को लुभाने की कोशिश की जाएगी। बताते चले की दो वर्ष पूर्व सिंचाई यांत्रिक कार्यशाला के बाहर स्थापित धूप घड़ी की सुई को चोरों ने चोरी कर ली थी। उसे समय के तत्कालीन एसपी आशीष भारती ने दो दिनों के अंदर पुलिस टीम गठित कर चोरी की सुई को बरामद कर न्यायालय को सौंप दी थी लेकिन दो वर्ष गुजर जाने के बाद भी घड़ी की सुई को स्थापित नहीं की गई थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से सिंचाई विभाग द्वारा उस स्थल को सुंदर और आकर्षित तैयार किया जा रहा है चारों तरफ से चारदिवारी और टाइल्स लगाया जा रहा है सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बहुत जल्द ही धूप घड़ी की सुई को स्थापित कर दिया जाएगा । उसके बाद शहर व बिहार सहित देश के पर्यटक यहां पर आकर ऐतिहासिक धूप घड़ी को देख सकते हैं।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
जुड़ने के लिए संपर्क करें
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
22 जुलाई2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 2265296से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज