अब तक सुबह में शपथ होती थी और शाम में मंत्रिमंडल का बंटवारा हो जाता था,
लेकिन अब तक नहीं होना इससे मुझे भी लगता है कहीं न कहीं कुछ है. वहीं, जहां तक मंत्रिमंडल विस्तार की बात है तो इसमें दो से तीन घटक दल है. जेडीयू की ओर से कोई बात नहीं है लेकिन बीजेपी के तरफ से कोई बात हो सकती है. 5 फरवरी तक मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है.जीतन राम मांझी ने बोला कि 'हम' के लिए दो मंत्री पद की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर सभी से बात भी कर चुके हैं. 'हम' को दो पद नहीं मिलता है तो यह अन्याय होगा. पार्टी में समाजिक वातावरण को संतुलित करने के लिए दो पद मिलना जरुरी है. एक अनुसूचित को मिला है तो एक सवर्ण को भी मिलना चाहिए.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार