एक बेटी (मीसा भारती) को राम कृपाल यादव ने चुनाव हार दिया था.
अब एक और बेटी (रोहिणी आचार्य) को छपरा से चुनाव लड़ा रहे हैं.उपमुख्यमंत्री ने बोला कि लालू प्रसाद ने 15 वर्ष के शासनकाल में 1990 से लेकर 2005 तक बिहार में किसी गरीब को आरक्षण नहीं दिया. चाहे वह महादलित हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, लेकिन अपने परिवार को उन्होंने आरक्षण देने का कार्य किया है.
वहीं सम्राट चौधरी ने बोला कि 4 जून को एनडीए का सरकार बनानी है. देश के प्रधानमंत्री ने 530 संकल्प लिया था, जिसमें से 529 संकल्प को उन्होंने पूरा कर दिया है. उन्होंने सभा में आए लोगों से बोला कि जिस तरह आप टेंट में बैठे हैं वैसे ही श्री राम साढ़े चार सौ सालों से प्रतिक्षा कर रहे थे. कोई भागीरथ आए और हमको इस टेंट से निकाल कर भव्य मंदिर में ले जाए. इसी क्रम में भाषण में उन्होंने इस बार के लोकसभा चुनाव में जीतन राम मांझी के पक्ष में वोट देने की अपील की.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार