नामांकन के बाद संतोष कुशवाहा ने दावा किया है
कि पिछली जीत से अधिक बड़ी होगी. वहीं, जो कार्य अधूरे रह गए उसे पूरा करने का सांसद ने संकल्प लिया.पूर्णिया के रामबाग स्थित सांसद आवास पहुंचने से पहले मंत्री विजय चौधरी ने लेसी सिंह के निजी आवास पर प्रेसवर्त्ता को संबोधित किया. विजय चौधरी ने बोला कि पिछली बार चूक हो गई थी 1 सीट कम रह गया था, लेकिन इस बार कोई चूक नहीं होगी. एनडीए बिहार के सभी 40 सीट पर चुनाव जीतेगा. नामांकन के बाद संतोष कुशवाहा मंत्रियों तथा अपने समर्थकों के साथ पूर्णिया के रंगभूमि मैदान आए, जहां सभा को संबोधित किया. बता दें कि इस सीट से महागठबंधन में मामला उलझ गया है. आरजेडी ने बीमा भारती को टिकट दे दी है, लेकिन यह सीट कांग्रेस नेता पप्पू यादव छोड़ने को तैयार नहीं हैं. हालांकि अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं हुआ है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार