हाई कोर्ट ने भी उनकी याचिका खारिज कर दी.
अब उनकी गिरफ्तारी हुई है.गिरिराज सिंह ने बोला, "अरविंद केजरीवाल अन्ना हजारे आंदोलन की उपज थे और अन्ना हजारे के नाम पर ही उनकी छवि बनी है. आज उन्होंने उसको भी तार तार करने का कार्य किया है. जो गलती करेगा उसको उसका परिणाम निश्चित रूप से भुगतना पड़ेगा."वहीं दूसरी तरफ बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग से पहले आरजेडी की तरफ से उम्मीदवार घोषित करने के संबंध में बोला, "महागठबंधन लालू जी के इशारों पर चलता है. लालू जी से बड़ा तानाशाह राजनेता कोई नहीं है. आज उन्होंने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं और कांग्रेस उनके दरवाजे पर जाकर दस्तक दे रही है और याचना कर रही है. लालू यादव सदैव अपनी मनमानी करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे."
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार