तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा है,
"आपाधापी व व्यस्तता के बीच जब भी वक्त मिलता है अपने आवास स्थित गौशाला में गौमाता की शुभता और दिव्यता के दर्शन, सेवा एवं देखभाल करने का मौका नहीं चुकता. हमारे सांस्कृतिक, आर्थिक, आध्यात्मिक और पारिवारिक जीवन का अहम केंद्र रही गौमाता के प्रति माता-पिता के वजह से बचपन से ही गहरा स्नेह, श्रद्धा और लगाव रहा है."बता दें कि लालू यादव शुरू से ही गाय-भैंस पालते हैं. कई बार उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी वीडियो शेयर कर अपने ब्लॉग में दिखाया है कि आवास पर गौशाल के साथ और क्या-क्या है. तेजस्वी यादव पहले भी कई बार गायों की सेवा करते नजर आए हैं. जन विश्वास यात्रा पर निकलने से पहले भी उन्होंने गाय को रोटी खिलाई थी. एक बार फिर वो गौशाला में घूमते नजर आए.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार