वहीं जख्मी सहार थाना क्षेत्र के बरूही गांव निवासी वकील राम के 40 वर्षीय पुत्र संतोष राम हैं.
संतोष ने बताया कि मेरे चचेरे भाई अंटु राम की बेटी टुन्नी कुमारी का बारात सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव आया था. बारात आने के बाद द्वार-पुजाई और जयमाला होने के बाद बारातियों की स्वागत के लिए शामियाना में नाच का कार्यक्रम रखा गया था. उस कार्यक्रम में हमारे जाति का गाना बज रहा था. इसी बीच एक लड़का आया और बोलने लगा कि अपनी जाति का गाना बंद करो और मेरी जाति का गाना बजाओ. जख्मी संतोष ने बताया कि "युवक हथियार के बल पर गाना बंद कराकर दूसरा गाना बजवाना चाहता था, जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी. इसके बाद उसने फायरिंग कर दी, जिसमें गोली मेरे जांघ में लगी है. गोली लगते ही ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी."
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार