उसे अंदर ही रहने दीजिए.
हर बात को मैं बाहर नहीं निकालना चाहता.काराकाट लोकसभा क्षेत्र में रोड शो के क्रम में काफी संख्या में पवन सिंह के फैंस उमड़ पड़े. इसको लेकर एबीपी न्यूज़ से बातचीत में पवन सिंह ने बोला कि एक कलाकार के लिए यह बहुत ही सौभाग्य की बात है. उन्होंने बोला कि वह 32 वर्ष से गाना गा रहे हैं, 20 वर्ष से एक्टिंग कर रहे हैं. जनता का यह प्यार-आशीर्वाद देखकर बहुत अच्छा लग रहा है. जनता का प्यार देख पवन सिंह गदगद हो गए. बोला कि सौभाग्य है कि ये प्यार उन्हें मिलता है.बता दें कि काराकाट लोकसभा सीट पर आखिरी चरण (7वें चरण) में चुनाव होना है. इस सीट से एक ओर जहां पवन सिंह निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे हैं तो वहीं एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा सामने हैं. इन दोनों के अलावा महागठबंधन से बात की जाए तो भाकपा माले से राजाराम सिंह मैदान में हैं. इस सीट से रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार