घरेलू अंदाज में सास-बहू का ये वीडियो लोगों को काफी भा रहा है.
उनके समर्थक भर-भर कर प्रशंसा कर रहे हैं. बता दें कि लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है और सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार और उससे संबंधित कामों में जुटी है. आरजेडी भी बिहार में धुंआदार रैलियां कर रही है. खुद राबड़ी देवी लालू यादव के साथ रैलियों में सम्मिलित होती हैं. इन सब के बीच समय निकाल कर वो घर के कामकाज में भी मसरूफ रहती हैं. पहले भी कभी वो अपने घर के बागीचे में दिखीं तो कभी गाय को चारा खिलाती नजर आईं. उनके साथ बहू राजश्री भी उनके कार्यों में हाथ बंटाती नजर आती हैं. कुछ महीने पहले ही राजश्री का एक वीडियो गाय को चारा खिलाते हुए खूब ज्यादा वायरल हुआ था.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार