प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनोज झा ने बोला कि सब कुछ संविधान से लिया गया है.
प्रधानमंत्री इस पर क्यों नहीं बोलते हैं? हम समानता की बात करते हैं और ये उत्पीड़न वाले हैं, इनको उत्पीड़न पसंद है. पीएम मोदी के एक बयान पर मनोज झा ने बोला कि यही प्रधानमंत्री हैं जो दो करोड़ नौकरी की बात कर रहे थे. लोगों ने वोट किया. हुआ क्या? इनकी बातों पर कौन भरोसा करेगा?मनोज झा ने बोला कि बिहार में नौकरी का मतलब तेजस्वी यादव है. यहां प्रधानमंत्री इस पर बात नहीं कर रहे हैं. हमें प्रचारमंत्री मिले हैं. नरेंद्र मोदी को आईना लेकर चलना चाहिए. रोजगार और मणिपुर के मुद्दे पर क्यों नहीं कह रहे हैं? आइना उनको सच दिखाएगा. इंडिया गठबंधन के नेता एक मंच पर नहीं हैं. इसको लेकर मनोज झा ने बोला कि अभी बड़ी-बड़ी रैली होगी. थोड़ा प्रतिक्षा कीजिए.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार