मृतक आरपीएफ जवान की पहचान विनोद कुमार के रूप में की गई है.
विनोद यादव आरा के रहने वाले थे. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है. एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है. सुबह 6 बजकर 40 मिनट के आसपास की यह घटना बताई जा रही है.आरपीएफ के आईजी अमरेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है. जांच की बात बोली है. आरपीएफ के एक जवान ने बोला कि कोच एस-8 के टॉयलेट में शॉर्ट सर्किट हो गया था. आरपीएफ के जो जवान थे वो आग को बुझाने लगे. दो अग्निशामक यंत्र था. एक से आग को बुझा दिया गया. हालांकि थोड़ा-बहुत और रह गया होगा तो दूसरे वाले सिलेंडर से आग को बुझाने लगे तो वह ब्लास्ट कर गया. सिलेंडर का पिछला भाग फट गया जिससे मृत्यु हो गई है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार