पुलिस महकमे का हैड कांस्टेबल निकला शालिनी का क़ातिल.. 3 माह बाद पकडे गए 2 हत्यारोपी
0Mithla hindi newsMay 20, 2024
संवाद
कानपुर में बर्रा निवासी नर्स 26 साल की युवती शालिनी तिवारी की हत्या का तीन महीने बाद खुलासा हो गया है। हत्या उसके हेड कांस्टेबल प्रेमी मनोज कुमार ने अपने साथी राहुल के साथ मिलकर की थी। नर्स को बहाने से एटा ले जाकर गला घोंटकर मार डाला और शव वहीं पर एक सूखे कुएं में फेंक दिया था। इतना ही नहीं गुमराह करने के लिए अपने पुलिसिया दिमाग का इस्तेमाल करते हुए नर्स का मोबाइल और सिम अयोध्या में फिंकवा दिए। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीसीपी रविंद्र कुमार ने बताया कि गुजैनी के ओ ब्लॉक तात्याटोपे नगर निवासी 50 वर्षीय मनोज कुमार पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल है। वह शादीशुदा है। तीन साल पहले उसकी बर्रा थाने में तैनाती थी। उसी दौरान उसकी नजदीकियां बर्रा निवासी निजी अस्पताल में नर्स शालिनी तिवारी से बढ़ गईं थीं। कुछ दिनों बाद शालिनी ने शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया।इस पर मनोज ने सचेंडी के भीमसेन रामसिंह का पुरवा निवासी साथी राहुल कुमार के साथ मिलकर शालिनी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। मनोज फरवरी में शालिनी को पैतृक गांव एटा के मोहल्ला गांधीनगर जैथरा ले गया। वहीं पर गमछे से शालिनी की गला कसकर हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज