यहां से आरके सिंह के पक्ष में प्रचार करने के लिए वो आए थे.
इसी क्रम में उन्होंने लोगों से यह बोला था कि आप भारतीय जनता पार्टी को 400 पार करा दो ये मुस्लिम आरक्षण रद्द करके हम पिछड़ा अति पिछड़ा को देने का कार्य करेंगे.
वहीं दूसरी तरफ बीते शुक्रवार को एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में एमवाई समीकरण को लेकर प्रश्न उठाए थे. बोला था कि आज कोई एमवाई समीकरण की बात नहीं करता. कभी लालू यादव किया करते थे. मैं उनकी इज्जत करता हूं. अब तेजस्वी ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी ए टू जेड की पार्टी है और बात अगर नीतीश कुमार की है तो नीतीश कुमार कब क्या कह दें किसी को पता नहीं. यह भी बोला था कि एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के चुनावी सभा में आने से असर अवश्य पड़ेगा.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार