एसडीआरएफ की टीम लापता दो लोगों को खोजने में लगी हुई है.
प्रशासन की सूचना के मुताबिक 10 लोग तैरकर बाहर निकल गए. इस दुर्घटना में पटना के नागा टोला वार्ड नंबर 4 के रहने वाले बिजेन्द्र कुमार राय और रणवीर कुमार लापता बताए जा रहे हैं. दोनों को एसडीआरएफ नदी में ढूंढ रही है. स्थानीय पुलिस ने बताया, "रविवार की सुबह कुछ किसान दियारा से एक नाव पर सब्जी और घास लोड करके महावीर टोला घाट लौट रहे थे. इसी बीच गंगा नदी में नाव डूब गई. घटना में दो लोग डूब गए हैं. ये दुर्घटना महावीर टोला घाट से तकरीबन 20 मीटर पहले हुआ है. मौके पर एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है. दो लोगों को तलाश किया जा रहा है. किसी तरह दस लोग तैरकर बाहर निकल गए'
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार