सूचना दी गई है कि ड्रोन शो का प्रोग्राम पटना स्थित मरीन ड्राइव पर प्रस्तावित है.
इस प्रोग्राम के माध्यम से बिहार में अब तक हुए विकास कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा. इसके माध्यम से बिहार के गौरवपूर्ण इतिहास को भी दर्शाया जाएगा. 23 मई की शाम 6:15 बजे से भव्य ड्रोन शो का आयोजन होगा जो 26 मई तक हर दिन शाम 6:15 बजे से होगा.ड्रोन से आसमान में 200 फीट की ऊंचाई पर लगभग 300 मीटर की चौड़ाई में विविध कलाकृतियां दिखाई जाएंगी. इस ड्रोन शो में 1000 स्मॉल नैनो कैटेगरी ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है जो पूर्ण रूप से भारत की कंपनी ने डिजाइन किया है और बनाया है. ड्रोन का वजन करीब 250 ग्राम है. यह ड्रोन शो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की आधुनिक चुनाव प्रचार के अनोखे अंदाज को प्रस्तुत करता है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार