तेजस्वी यादव ने प्रश्न उठाते हुए बोला कि क्या प्रधानमंत्री ने देश की चिंता की है?
गरीबी बढ़ाते हैं, महंगाई बढ़ाते हैं, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया. बाढ़ पर ध्यान नहीं दिया. एक सुई का कारखाना नहीं खोला. 40 में से 39 सांसदों ने बिहार के लिए क्या किया? हिसाब तो उनको देना चाहिए? काम की बात तो बोलते नहीं हैं, बेकार की बातें बोलते हैं. पढ़ाई, दवाई, सिंचाई के बारे में नहीं बोलते हैं. उनके बोलने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. जनता उन्हें प्रधानमंत्री के पद से उठा रही है.पांचवें चरण के चुनाव को लेकर तेजस्वी ने बोला कि हम लोग सब सीट जीत रहे हैं. बीजेपी के लोग घबराए हुए हैं. उनका पतन प्रारंभ हो गया है. अमित शाह ने बोला है कि चार चरण के चुनाव में ही हम लोग 270 पार कर रहे हैं. इस पर तेजस्वी ने ताना कसा और बोला कि हम लोग 300 पार कर रहे हैं.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार