इस घटना के विरोध में सैकड़ों की संख्या में छात्र सड़क पर उतरे हैं.
जमकर हंगामा कर रहे हैं. छात्रों ने पटना कॉलेज से कारगिल चौक तक मार्च निकाला.बता दें कि बीएन कॉलेज के फाइनल ईयर का छात्र हर्ष राज पटना लॉ कॉलेज में सोमवार को परीक्षा देने के लिए गया था. वह जैसे ही परीक्षा देकर बाहर निकला तो कुछ अज्ञात युवकों ने आक्रमण कर दिया था. लाठी-डंडे से खूब पिटाई की. 22 वर्षीय हर्ष राज को पीएमसीएच लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि किस तरह हर्ष राज की पिटाई की जा रही है. लाश का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था. इस मामले में राजनीतिक दलों की तरफ से भी प्रतिक्रिया निरंतर सामने आ रही है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार