गिरिराज सिंह इतने पर ही नहीं रुके.
गिरिराज सिंह मुगल सल्तनत को याद किया.
उन्होंने बोला कि जिस तरह बहादुर शाह जफर मुगल सल्तनत के अंतिम बादशाह थे, गांधी परिवार के लिए रायबरेली उसी प्रकार से है. बता दें कि गिरिराज सिंह बेगूसराय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. इसी क्रम में प्रश्नों के जवाब में उन्होंने यह सारी बातें बोली हैं.बता दें कि रायबरेली में राहुल गांधी का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह से होगा. सूत्रों की मानें तो शुक्रवार सुबह 10:30 बजे विशेष विमान से राहुल गांधी फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचेंगे. दोपहर करीब 12:15 बजे वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. रायबरेली के साथ अमेठी भी हॉट सीट है. इस सीट से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को पार्टी ने मैदान में उतारा है. इन सीटों पर 20 मई को चुनाव होना है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार