72 वर्ष की उम्र में उनका देहांत हुआ है. वह कैंसर से पीड़ित थे.
नीतीश कुमार के साथ उन्होंने लंबे वक्त तक काम भी किया है. ऐसे में वो शोक व्यक्त करने के लिए उनके घर जाएंगे.
पीएम मोदी के नामांकन में कई राज्यों के मुख्यमंत्री सम्मिलित होने वाले हैं. बीजेपी नेताओं के मुताबिक नामांकन में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा सम्मिलित होंगे. बिहार के मुख्यमंत्री का भी नाम था लेकिन कई वजहों से आज वह वाराणसी नहीं जा सकेंगे.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार