हमारी जीत 100% सुनिश्चित है.
जनता जनार्दन है जिसने बोला है अबकी बार शिवहर में चार लाख पार होगा. बता दें कि शिवहर में वोटिंग को लेकर वोटर में खासा उत्साह है. लोग सुबह से ही लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और फिर वोट डाल कर ही जा रहे हैं सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किए गए हैं. शिवहर लोकसभा क्षेत्र में कुल 1865 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 18 लाख 25 हजार 237 वोटर अपने मतों का प्रयोग करेंगे. यहां मुख्य मुकाबला एनडीए की तरफ से जेडीयू की लवली आनंद और इंडिया गठबंधन की तरफ से आरजेडी की रितु जायसवाल से है. लवली आनंद बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी भी हैं. इनमें इसके अलावा एआईएमआईएम के राणा रंजीत सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार अखिलेश्वर दास भी यहां से अपनी किस्मत अजमा रहे हैं.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार