जिस पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है.
बल्कि शिक्षा विभाग ने एक पोस्ट जारी कर अनिवार्य शिक्षा के नियम और कानून की जानकारी दे दी. जिससे ये साफ जाहिर हो गया कि विधान पार्षदों की मांग का कोई प्रभाव नहीं है.बता दें कि केके पाठक ने बिहार में पड़ रही गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर उसे सुबह 6 बजे से दोपहर 12 तक कर दिया है, जिसे लकेर बिहार में हंगामा मचा हुआ है. समय सारणी में संशोधन की मांग हो रही है. बोला जा रहा है कि वर्तमान समय को बदलकर सुबह 6.30 से 11.30 कर दिया जाए, ताकि शिक्षकों और बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी ना हो, लेकिन शिक्षा विभाग किसी की नहीं सुन रहा.यहां तक के खुद सरकार के सहयोगी पार्टी बीजेपी के विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने भी इस कड़ी अपत्ति दर्ज की है, उन्होंने ने तो केके पाठक को बीमार तक बता दिया है. साथ ही इस वक्त सारणी को तुरंत बदलने की मांग की है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार