मुकेश सहनी ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों को दिए बयान में बीजेपी पर निशाना साधा.
उन्होंने बोला, "बिहार में तेजस्वी यादव लीडर हैं. बिहार में लालू यादव लीडर हैं. भारतीय जनता पार्टी इस तरीके से कार्य करती है कि वोट के लिए कुछ भी करती है. राज ठाकरे जो यूपी-बिहार के लोगों को मारता था, नफरत करता था, लेकिन चुनाव के समय महाराष्ट्र में अपने मंच पर इन लोगों ने बैठा लिया. यह लोग कुछ भी ध्यान नहीं देते हैं. इनको सिर्फ चुनाव जीतना है. उस रणनीति से कार्य कर रहे हैं."वहीं दूसरी तरफ एक जून को इंडिया गठबंधन की बैठक होने वाला है. एक जून को ही आखिरी चरण का मतदान होना है. इस प्रश्न पर कि क्या एक तारीख को इंडिया गठबंधन की होने वाली बैठक में मुकेश सहनी जाएंगे? इस पर उन्होंने बोला कि हां वो निश्चित तौर पर जाएंगे.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार