इस वीडियो में राजीव प्रताप रूडी गाड़ी में बैठे हैं
जबकि बाहर खड़े लोग उनसे कुछ-कुछ पूछ रहे हैं. राजीव प्रताप रूडी लोगों से बोल रहे, "आपके गांव में गैस पाइपलाइन पहुंच रहा है या नहीं? मेहनत करने पर पहुंचता है. बिजली 24 घंटा है, एसी चलाकर रह रहे हो, कैसे रह रहे हो बाबू?"इस पर लोगों ने बोला कि ये तो मूलभूत सुविधा है. राजीव प्रताप रूडी जवाब में बोलते हैं, "मूलभूत तो कभी नहीं रहा. आपके गांव में कभी रोड भी नहीं था ना आपके गांव में बिजली थी और बोलते हैं मुलाकात कब होगी." इस पर पीछे से किसी व्यक्ति ने कहा कि मुलाकात तो करनी होगी. राजीव प्रताप रूडी बोलते हैं हम तो नहीं आएंगे. इस पर एक व्यक्ति ने बोला कि बढ़िया है मत आइए. अब यह वीडियो वायरल हो रहा है.उधर नामांकन से पहले गुरुवार को सारण लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी ने रोड शो किया. उन्होंने पूजा-अर्चना भी की. अब देखना होगा कि चुनावी मैदान में कौन किस पर भारी पड़ने वाला है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार