जिसमें जलकर 49 लोगों की मृत्यु हो गई और 30 लोग जख्मी हो गए.
बताया जाता है कि मरने वालों में 40 लोग भारतीय हैं. इस घटना में मरने वाले लोगों में से अब तक जितने भी नागरिकों की पहचान हुई है, उनमें ज्यादातर केरल और तमिलनाडु के रहने वाले लोग थे. एक व्यक्ति बिहार के दरभंगा के हैं, जो काम के सिलसिले में वहां गए थे. सभी शव की पहचान अभी तक नहीं हुई है. इस दुर्घटना की खबर सुनकर भारत में रहने वाले मृतक के परिजनों के घरों में तहलका मचा है.
उधर, पीएम मोदी ने भी कुवैत में आग की घटना से जुड़े हालात की समीक्षा के लिए बैठक की है. पीएम मोदी ने कुवैत में हुई घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और जख्मियो के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. प्रधानमंत्री राहत कोष से मृत भारतीय नागरिकों के परिवार वालों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार