मछली और मटन को लेकर बोला कि विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाया.
बता दें कि आरजेडी बिहार में 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. आरजेडी ने अपने कोटे से बाद में तीन सीट वीआईपी को दी थी. वहीं कांग्रेस 9 और लेफ्ट ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा है. तमाम नेताओं के दावों के बीच कल मंगलवार को पिक्चर साफ हो जाएगी कि लोगों ने किसके पक्ष में मतदान किया है. इससे पहले तेजस्वी यादव ने भी दावा किया है कि देश भर में इंडिया गठबंधन को 295 प्लस सीटें आएंगी. इंडिया गठबंधन के अन्य नेता भी यही दावा कर रहे हैं.जगदानंद सिंह के अलावा उधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी सरकार बनाने का दावा किया है. सोनिया गांधी ने सोमवार को एग्जिट पोल के परिणामो पर जवाब दिया. उन्होंने दावा किया कि मंगलवार को जो फाइनल नतीजा आएगा वो एग्जिट पोल के बिल्कुल उलट होगा.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार