वारदात को अंजाम देने के बाद सभी युवक पीड़िता को वहां छोड़कर मौके से फरार हो गए.
किसी तरह युवती बाईपास थाना पहुंची और थाना में छह युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. युवती ने यह भी इल्जाम लगाया है कि युवकों ने जबरदस्ती उनको शराब पिलाने की भी कोशिश की थी.घटना की पुष्टि करते हुए पटना सिटी के डीएसपी 2 डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि पीड़िता के एक प्रोग्राम में बुलाकर उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म का आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर छानबीन शुरू कर दी है. घटनास्थल से कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं. हालांकि बीती रात मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी युवकों की खोजबीन में पुलिस छापेमारी कर रही है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई में गुरुवार की सुबह तक एक और दोषी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार