मैं अभी पटना पहुंचा हूं.
ग्रामीणों से पता चला है, मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई. अब दरभंगा जाने पर सब चीज खुद देखूंगा.बता दें कि मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बिहार के दरभंगा जिले में उनके पैतृक घर पर मंगलवार को चाकू मार कर कथित तौर पर कत्ल कर दी गई. दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगुनाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए संवाददाताओं को बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल कर रही है. उन्होंने बताया कि जीतन सहनी के शरीर पर चाकू से वार किए जाने के कई निशान हैं.बिहार सरकार में मंत्री रह चुके मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख हैं. वीआईपी विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' की सहयोगी है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार