मुख्यमंत्री वहां पहुंचे तो मंत्री अशोक चौधरी गुरु पूर्णिमा के मौके पर पूजा पर बैठे थे.
वो भगवा रंग की धोती और गमछा लपेटे हुए थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी वहां पहुंच कर पूजा अर्चना की. आधे घंटे तक दोनों नेताओं की भेंट हुई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगभग आधे घंटे तक अशोक चौधरी के आवास पर रहने के बाद वहां से वह अपने आवास लौट गए. इस क्रम में मीडिया कर्मियों से उन्होंने कोई बातचीत नहीं की. बताया जा रहा है कि बेटी शांभवी चौधरी के 2024 के
लोकसभा चुनावमें जीत प्राप्त करने को लेकर ये पूजा रखी गई है. वो समस्तीपुर से एलजेपीआर की टिकट पर चुनाव लड़ीं और जीत प्राप्त की. पिता अशोक चौधरी जेडीयू के बड़े नेताओं और मंत्रियों में से एक हैं. वहीं बेटी सांसद चिराग पासवान की पार्टी से जीत कर सांसद बनी हैं, जो बड़ी उपलब्धि मानी गई है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार