जांच के बाद अधिकारियों को 2 सप्ताह में रिपोर्ट देनी होगी.
रिपोर्ट में अगर कोचिंग मानक के अनुरूप नहीं हैं तो उन्हें उसको ठीक करने के लिए वक्त दिया जाएगा. इसके बाद भी मानक के अनुरूप नहीं मिले तो उन्हें बंद किया जाएगा. डीएम ने बोला कि आज मंगलवार 3 जलाई से ही वेरिफिकेशन ड्राइव शुरू होगा. दरअसल बीते शनिवार को दिल्ली में हुई घटना से पटना जिला प्रशासन ने सीख लेते हुए सुरक्षा के ख्याल से ऐसा कदम उठाया है. बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में हजारों कोचिंग संस्थान हर इलाके में चलते हैं, जहां स्कूल ट्यूशन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में बैठने वाले सैकड़ों बच्चे रोजाना पढ़ने आते हैं. जिले में 3000 बड़े कोचिंग संस्थान हैं. कई कोचिंग संस्थानों की क्लासेज तो खचाखच भरी होती है. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए छात्र-छात्राओं की हिफाजत के लिए पटना जिला प्रशासन ने भी कोचिंग संस्थानों की जांच-पड़ताल कराने के निर्देश दिए हैं.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार