भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए.
जवाब में जिम्बाब्वे 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना पाया.
भारत ने सिरीज़ में 2-1 से बढ़त बना ली है.
संवाद
भारत ने टी-20 में 150वीं जीत हासिल की है। वह ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बना है। टीम इंडिया ने बुधवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच को 23 रन से जीत लिया। यह भारतीय टीम की इस सीरीज में लगातार दूसरी जीत है।
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम इंडिया ने पहले तो 182 रन का स्कोर खड़ा किया। फिर जिम्बाब्वे को 20 ओवर में 159 रन पर रोक लिया। इस जीत से टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। सीरीज का चौथा मुकाबला 13 जुलाई को खेला जाएगा।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार