पिता की हत्या की सूचना के बाद मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए निकल चुके हैं. स्थानीय थाना पुलिस के अनुसार जीतन सहनी का क्षत- विक्षत शव दरभंगा जिले के सुपौल बाजार में अफजला पंचायत स्थित घर के अंदर ही मिला है. उनके शरीर पर कई वार किया गया है. वो घर में अकेल रहते थे. मुकेश सहनी की मां का पहले ही निधन हो चुका है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने इस घटना की पुष्टि की है. वह खुद दल बल के साथ मौके पर मौजूद हैं.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार