यहां से बालू ऑर्डर कर सकते हैं.
यहां रेट भी निर्धारित रहेगा. गाड़ी की भी चेकिंग होगी और इससे सबको सहूलियत होगी. उन्होंने बोला कि बालू मित्र पोर्टल पर निबंधित दुकानदारों को ऑथराइज्ड किया गया है. जिसे जहां से मन करेगा वह खरीद सकता है. पोर्टल में निबंधित दुकानदार की निबंधन संख्या और उनका नाम अंकित रहेगा. उस दुकानदार के आगे बालू के प्रकार और रेट भी रहेंगे. जितने भी निबंधित दुकानदार रहेंगे सभी का पोर्टल पर नाम, संख्या और जगह अंकित रहेगा.आगे विजय कुमार सिन्हा ने बोला कि इस पोर्टल के जारी होने से ब्लैक मार्केटिंग पर पाबंदी लगेगी. उन्होंने बोला कि बालू पर उनकी पैनी निगाह है. अगर बालू रहते हुए उपलब्ध नहीं कराते हैं और शिकायत मिलती है तो उस पर एक्शन लिया जाएगा. हमने पहले ही बोला है कि बालू और गिट्टी माफिया का साम्राज्य नहीं बढ़ने देंगे. यह पोर्टल आम जनों के लिए वरदान बनेगा.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार