इस क्रम में अचानक विस्फोट हो गया जिसमें सभी बच्चे जख्मी हो गए.
इस विस्फोट के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने घायल जख्मी को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है.मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची हुई है. एसएसपी राकेश कुमार ने मामले की पुष्टि की. उन्होंने बोला कि पुलिस की टीम मौके पर है. घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है जबकि चार बच्चे इसके जद में आए हैं. सभी जख्मी बच्चों का गायघाट पीएससी में उपचार चल रहा है. उन्होंने घटना को लेकर बताया कि सभी बच्चे माचिस के बारूद और पटाखा के बारूद को निकाल कर बम बना रहे थे. बम को बनाने की कोशिश में ये दुर्घटना हुई है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार