संवाद
बिहार सरकार ने रक्षाबंधन त्योहार के मौके पर राज्य की महिलाओं को खास तोहफा दिया। महिलाओं को ये तोहफा बिहार सरकार के परिवहन विभाग द्वारा दिया गया। गुरुवार को रक्षाबंधन के मौके पर राज्य के सभी सरकारी बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा दी गई।
रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए राज्य के सभी सरकारी बसों की सेवा फ्री रही। परिवहन विभाग की ये सुविधा पटना समेत राज्य के सभी जिलों में लागू की गई। वहां चलने वाली सरकारी बसों में महिलाएं और बच्चियां मुफ्त में सफर करतीं देखी गईं।
मालूम हो कि पिछले साल भी रक्षाबंधन के दिन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की राज्य में चलने वाली बसों को महिलाओं के लिए फ्री किया गया था। पटना में ही परिवहन विभाग की 100 के करीब सिटी बसें चलती हैं। रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को इन बसों में सफर करने के लिए टिकट नहीं लेनर पड़ा।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार