बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,
''बिहार में हाल ही में जिला मधुबनी की लगभग 18 साल की दलित लड़की के साथ कमलेश यादव व उसके साथियों ने तथा इसके कुछ ही दिनों बाद जिला मुजफ्फरपुर में 14 वर्षीय दलित बच्ची के साथ संजय राय (यादव) व उसके साथियों ने सामूहिक बलात्कार करके इनकी निर्मम कत्ल कर दी.''
बसपा मुखिया मायावती ने आगे लिखा, ''बीएसपी बिहार स्टेट यूनिट से प्राप्त यह रिपोर्ट अति-दुःखद व चिंताजनक. बिहार की सरकार इन दोनों घटनाओं को पूरी गंभीरता से ले तथा सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, ताकि इस तरह की घटनाएं फिर से ना हों। दलितों की सुरक्षा व सम्मान का सरकार विशेष ध्यान रखे.''बिहार में एक के बाद एक दलित लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म के विरुद्ध मायावती ने बिहार सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की हैं. उन्होंने एक्स के माध्यम से मधुबनी और मुजफ्फरपुर की घटना को बिहार सरकार से इस घटना को गंभीरता से लेने की विनती की है, साथ ही उन्होंने बिहार सरकार से दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिससे इस तरह की घटनाएं फिर से न हो सके. उन्होंने बोला कि बिहार सरकार दलितों की सुरक्षा और सम्मान का खास ध्यान दें.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार