इस देश में हजारों सिखों को मारने का कार्य किसने किया.
सब जानते हैं कि ये कांग्रेस ने किया है. सड़कों पर घूम-घूमकर सिखों की कत्ल की थी. इस बिल के माध्यम से पारदर्शिता आएगी. यही मेरा सबसे आग्रह है." केंद्रीय मंत्री सिंह अपनी बात रखते हुए खूब भड़के. वक्फ बोर्ड को लेकर ललन सिंह ने बोला कि आपकी मस्जिद को छेड़छाड़ करने का प्रयत्न नहीं किया जा रहा है. यह एक कानून से बना हुआ संस्था है, उस संस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कानून लाया जा रहा है. पारदर्शिता होनी चाहिए. कानून से बना कोई भी संस्था अगर निरंकुश होगा तो उसमें पारदर्शिता लाने के लिए सरकार को कानून बनाने का अधिकार है. ये लोग तुलना मंदिर से कर रहे हैं. कोई धर्म के नाम पर बंटवारा नहीं हो रहा है. यह लोग भ्रम फैलाना चाहते हैं.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार