सीमावर्ती इलाकों में आने-जाने वाली गाड़ियों की सघन जांच की जा रही है.
हालांकि इसके पहले बीते सोमवार से ही भारत-बांग्लादेश की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई थी. बीएसएफ के जवान अलर्ट मोड पर थे. अब बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से भी निर्देश जारी हो गया है.बांग्लादेश में क्या हुआ है?
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और फिर मुल्क छोड़कर देश से भाग गईं. बांग्लादेश की कमान वहां की सेना के हाथों में आ गई है. इसे तख्तापलट के तौर पर देखा जा रहा है. निरंतर नेताओं की तरफ से प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. बांग्लादेश के हालात को लेकर केंद्र सरकार ने बैठक बुलाई थी. संसद भवन परिसर में यह सर्वदलीय बैठक हुई. इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कई बड़े नेता सम्मिलित रहे. इस घटना पर हर स्तर से नजर रखी जा रही है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार