उन्हें आशा है कि भविष्य में मानक बदलेंगे और अनुकूल स्थिति भी आएगी.
उन्होंने बोला कि अभी जो केंद्रीय बजट में 59 हजार करोड़ का विशेष पैकेज मिला है, वह राज्य के केंद्रीय कर के 45 प्रतिशत हिस्से के अतिरिक्त राशि है. साथ ही राज्य सरकार ने भी 2024-25 के चार महीने के अनुपूरक बजट में 47 हजार 512.11 करोड़ का प्रावधान किया है. इन दोनों राशि से राज्य में अधिक से अधिक विकास होगा. विकास की रफ्तार तेज होगी. केंद्र सरकार ने हमारी मांगे मानी, इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हैं.उन्होंने दावा किया कि अभी यह विशेष पैकेज तो एक झांकी है. 2025 आने दीजिए, केंद्र से इतनी बड़ी राशि बिहार को मिलेगी जिसकी कल्पना नहीं कर सकते हैं. प्रेसवार्ता में जदयू के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष व रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जदयू जिला मुख्य प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू एवं जिला जदयू नेता अरविंद कुमार पासवान आदि उपस्थित रहे.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार