जनता अब देख रही है कि डबल इंजन की सरकार है
और बिहार में कार्य चल रहा है. तेजस्वी यादव कोई भी यात्रा कर लें, लेकिन वो जनता के विश्वास पर चल नहीं पाएंगे. इसका कोई प्रभाव नहीं होगा.बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) के परिसर में आंखों के अस्पताल और नए भवन का उद्घाटन किया. इस क्रम में सीएम नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने बोला कि वे अब किसी अन्य गठबंधन के साथ नहीं जाने वाले हैं, वे एनडीए के साथ ही रहेंगे. उन्होंने आरजेडी पर निशाना साधते हुए बोला कि पहले वाले क्या करते थे? हमसे गलती हुई. दो बार उन लोगों का साथ लिया. हमारा रिश्ता 1995 से है. बीच में दो बार इधर-उधर हुए, दो बार गलती हुई. अब कभी इधर-उधर नहीं होंगे.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार