हर मुद्दा पर बेबाकी से अपनी बात रखते हैं.
वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केसी त्यागी का राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से त्यागपत्र पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है. एक ओर सीएम नीतीश इन दिनों पार्टी को लेकर काफी सक्रिय दिख रहे हैं. पार्टी पदाधिकारियों में निरंतर बदलाव कर संगठन को मजबूत करने में लगे हैं तो दूसरी तरफ केसी त्यागी का त्यागपत्र पार्टी के लिए नुकसानदायक है. वहीं, कुछ दिन पहले केसी त्यागी ने इजराइल मामले में विपक्ष के साथ सुर मिलाया था. उन्होंने पीएम मोदी को नसीहत देते हुए बोला था कि केंद्र सरकार को इजरायल की सहायता तत्काल बंद कर देनी चाहिए. अब उनका त्यागपत्र सामने आया है. इससे जेडीयू को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार