इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
वहीं, घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी.मृतक इरफान हुसैन के पिता ताहिर हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी को लेकर कछुआ नदी में करीब दर्जनों बच्चे स्नान करने गए थे जहां दो बच्चे स्नान करते करते गहरे पानी में चले गए. दोनों बच्चे डूबने लगे तो अन्य बच्चों ने दौड़ कर ग्रामीणों की खबर दी. ग्रामीणों के साथ हम लोग पहुंचे तो बच्चों का कुछ अता पता नहीं चल रहा था. ग्रामीणों ने काफी देर तक खोजबीन की जिसके बाद दोनों बच्चों के शव को नदी से बाहर निकाला गया.वहीं, इस मामले को लेकर पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष शकुंतला कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कछुआ नदी में दो बच्चे की मृत्यु डूबने से हो गई है. दोनों शव को कब्जे में लेकर मोतिहारी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया गया है और लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार